Press "Enter" to skip to content

इंडिया पोस्ट पेंमेंट्स बैंक से आधुनिकता में बदली डाक सेवाऐं : विधायक प्रहलाद भारती

शिवपुरी में भी देश में एक साथ 650 शाखाओं के साथ आईपीपी बैंक का भव्य शुभारंभ 


शिवपुरी-अभी तक व्यक्ति को अपने पैसे जमा करने व निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता था, खाता नंबर और एटीएम से पैसे निकालने के लिए कोड ध्यान रखना पड़ता था लेकिन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अब डाक घर को भी आधुनिकीकरण में ले लिया और घर-घर तक बैंक पहुंचाने की यह अभिनव पहल कर जनता को बैंक और बैंक को जनता से जोडऩे का कार्य किया जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश भर में एक साथ 650 शाखाओं का भव्य आईपीपी बैंक का शुभारंभ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जिसका जिला मुख्यालय पर भी शुभारंभ आज के इतिहास में दर्ज हो गया है अब से आधुनिकता में डाकघर भी अन्य बैंकिंग प्रणाली से हटकर काम करेगा जिसका जुड़ाव जन-जन से होगा। उक्त उद्गार प्रकट किए विधायक प्रहलाद भारती ने जो स्थानीय गांधी पार्क मानस भवन में पोस्ट ऑफिस शिवपुरी द्वारा आईपीपी बैंक के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) राजू बाथम रहे जबकि मंचासीन अतिथियों में सहायक अधीक्षह व्ही.पी.राठौर, ब्रांच मैनेजर प्रशांत जैन, पोस्ट मास्टर केके मिश्रा मौजूद रहे। सरस्वती वंदना गायन कु.वंदना शर्मा, कु.श्वेता शर्मा एवं श्रीमती निकिता सोनी द्वारा किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री राजू बाथम ने डाकघर की इस विशेष शुभारंभ अवसर पर अपना संबोधन देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश में नया इतिहास डिजीटल युग के रूप में रचा है जिसमें बैंक को व्यक्ति के घर तक पहुंचाने का कार्य किया, शुरू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब जन-धन से लोगों को बैंक से जोड़ा उसमें अब एक नया बदलाव करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स के द्वारा बैंक को घर तक जोडऩे का अनुकरणीय कार्य किया है इससे डाकियों के जीवन में भी नया बदलाव देखने को मिलेगा। सहा.अधीक्षक श्री राठौर ने कहा कि पोस्ट ऑफिस शिवपुरी मप्र में नं.01 और देश का 16वां जिला है जिसमें सर्वाधिक बैंक खाते इंडिया पोस्ट पेंमेंट्टस बैंक से जोड़े गए, इसके अलावा सतनबाड़ा ब्रांच प्रभारी अजीत गुप्ता ने पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किा और वह सतनबाड़ा में कार्यरत है और सर्वाधिक बैंक खाते इस सुविधा से जोड़े। कार्यक्रम में सिस्टम मैनेजर बी.एस.कुशवाह, अनंत गोपाल यादव, एम.एल.मोदी, अविनाश फाल्के, अंजार अली, एवं शिवपुरी जिले के समस्त उपडाकघरों के उपडाकपाल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकपाल व जी.डी.एस. साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र रावत ने जबकि आभार प्रदर्शन केके मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!