सुल्तानगढ़ फॉल- धैर्यवर्धन के ट्यूट के बाद सीएम ने की बहादुर युवकों को पांच-पांच लाख इनाम देने की घोषणा

शिवपुरी। भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज सुबह मैंने आपको ट्वीट कर निवेदन किया था कि सुल्तानगढ़ वाटर फाल हादसे में 35 जिंदगियों को बचाने वाले मोहना के तीन ग्रामीण कल्ला बाथम, निजाम शाह और रामसेवक प्रजापति को 5-5 लाख की राशि बतौर पुरस्कार आपके द्वारा दी जाए। आईटीबीपी के जवानों के अदम्य साहस को भी बारम्बार नमन किया जिन्होंने खुद के जीवन को दांव पर लगाकर इस आपरेशन को अंजाम दिया। आईटीबीप ने कुछ वर्ष पूर्व भी शिवपुरी जिले के पिछोर ब्लॉक के खोड़ गांव के पास महुअर नदी में फंसी बस के 13 यात्रियों की भी इसी प्रकार से जान बचाई थी। आपने एक छोटे से कार्यकर्ता का आग्रह और निवेदन स्वीकार करते हुए उपरोक्त राशि की घोषणा कर दी है यह साहस, वीरता और मानवीयता का उत्साहवर्धन ही है।