
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सतनवाड़ा से शिवपुरी तरफ आ रहा है सुचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि. गोपाल चौबे को आदेशित किया कि कार्यवाही कर मुझे अवगत करावें, सूचना पर से थाना प्रभारी सतनवाड़ा के नेतृत्व में सउनि गजराज सिंह एवं 18 वीं वाहिनी नाका चैकिंग पाईट टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर सघन चैकिंग शुरू की चैकिंग के दौरान आरोपी आकाश पुत्र मानसिंह मोगिया निवासी ग्राम ठेह थाना सतनवाडा के कब्जे से एक 12 बोर का लोडेड देशी कट्टे मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment