Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर युवक की बीच बाजार मारपीट

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र 14 नंबर कोठी पर एक युवक की जमीनी विवाद पर चार लोगों ने मिलकर बीच बाजार मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी मयंक ने बताया कि 14 नंबर कोठी पर वह दुकान करता है। दोपहर के समय दिलीप रावत, नरेश रावत, प्रकट रावत व भूरा रावत आए और जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!