Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नहीं बैठते ओपीडी में, कमिश्नर बोले- मैं दिखवाता हूं

ग्वालियर संभाग आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
कलेक्टर सहित मेडिकल कॉलेज की डीन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
शिवपुरी।ग्वालियर संभाग आयुक्त बीएम शर्मा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान शिकायत सामने आई कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जो प्रोफेसर एवं अन्य मेडिकल स्टाफ नियुक्त किया गया है वह जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठता नहीं हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं अन्य डॉक्टरों को जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 2 घंटे बैठना है और मरीजों को देखना है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर बीएम शर्मा के समक्ष यह मामला सामने आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर ने कहा कि वह इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की डीन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे और ओपीडी में डॉक्टरों को नियमित भिठवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल की आईसीयू वार्ड पिछले डेढ़ साल से बंद होने का मामला भी उठा। इस पर कमिश्नर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आईसीयू डॉक्टरों की कमी के कारण बंद है और यहां पर दूसरी डॉक्टरों की पदस्थापना का काम चल रहा है। शुक्रवार को कमिश्नर बीएम शर्मा ने कलेक्टर शिल्पा गुप्ता, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ ज्योति बिंदल सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने मेडिकल कॉलेज की संबद्धता को लेकर स्टाफ एवं अन्य बिल्डिंग के बारे में जानकारी ली। इस दौरे में कमिश्नर ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की।इस चर्चा के दौरान मरीजों से स्वास्थ संबंधी योजनाओं को लेकर बातचीत की।

खराब सड़कों को लेकर एनएचएआई अफसरों को मिली फटकार

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट में कमिश्नर बीएम शर्मा ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से की बैठक ली। इस बैठक में शिवपुरी शहर की बदहाल सड़कों को लेकर भी कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। खासकर कत्था मिल से ग्वालियर बायपास तक की सड़क को लेकर  लेकर संभागायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस सड़क को जल्द से जल्द सही करवाएं। गौरतलब है कि कत्था मिल से ग्वालियर बायपास तक और कमलागंज से माधव चौक तक पुराने एबी रोड की हालत खराब है। इस रोड के खराब होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!