
शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 14 अगस्त अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा व भारत माता की शोभा यात्रा निकाली। विभाग संयोजक आशीष शर्मा जी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य युवा एवं छात्र छात्राओं के बीच अखंड भारत का संदेश पहुंचना है हम राष्ट्रीय स्वभीमानों से कभी समझौता नहीं करते। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों के मन में राष्ट्रभक्ति के संचार को तेज करना और दैनिक जीवन में देश के लिए समर्पण की भाव जगाना है। आज के पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को अधिक निरूपित करने की जरूरत है। इसी मुख्य उद्देश्य से समय-समय पर तिरंगा यात्रा विद्यार्थी परिषद निकालती है लेकिन कुछ राजनीतिक विरोधियों को ये नहीं पचता। तिरंगा यात्रा राष्ट्र के एकता का प्रतीक है। देश है तभी सबकुछ सुरक्षित है इस भाव को सभी को समझना होगा।इस यात्रा में पंद्रह सौ से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी विभाग सयोंजक आशीष शर्मा जी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त नगरमंत्री आदित्य पाठक ने किया।






Be First to Comment