Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: प्रशासन के दावे की खुली पोल, मतदाता सूची में बड़ा गड़बड़झाला आया सामने

एक मतदाता का सूची में 10 जगह नाम, इपिक नंबर भी अलग-अलग
शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव के दौरान फर्जी मतदाताओं का मामला कांग्रेस ने जोर-शोर से उठाया था और उस समय चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही अभी की, लेकिन इसके बावजूद भी मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण नहीं हो सका जबकि प्रशासन सूची के शुद्धिकरण के दावे कर रहा है और उन दावों की पोल पोहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 197 नयागांव ने खोल दी है। जहां एक ही मतदाता के नाम  सूची में 10 जगह है अंकित है। खास बात यह है कि उनके इपिक नंबर भी अलग-अलग ही जारी किए गए जिसकी शिकायत कांग्रेसियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को की है।
कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विनोद धाकड़ एवं ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह गुर्जर ने संयुक्त रुप से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 197 नयागांव कि एक मतदाता अनीता पत्नी शिव सिंह के नाम से अलग-अलग इपिक नंबर जारी कर उसका नाम मतदाता सूची में 10 जगह अंकित किया गया है जो निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही का प्रतीक है। अनीता के नाम से जो इपिक नंबर जारी किए गए हैं उनमें क्रमश: टीजीपी 1277292, 1278191, 1278217, 1278225, 1275934, 1279959, 1279967, 1280874, 1280924, 1282706 शामिल है जिससे जाहिर होता है कि मतदाता सूचियों में किस तरह गड़बड़ी की गई है। अभी हाल ही में भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने पूर्व राजस्व मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर पिछोर में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और फिर पौड़ी में इस तरह के आरोपों से मतदाता सूचियों के बनने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है जबकि जिम्मेदारों का कहना है कि उन नामों को हटाया जा चुका है और वह मतदाता सूची पुरानी है जबकि शिकायत के दौरान शिकायतकर्ताओं ने नवीन सूची भी शिकायती आवेदन के साथ संलग्न की है जिसमें वही नामों को प्रदर्शित किया गया है। 

कलोथरा और इंदरगढ़ मतदान केंद्र में संशोधन एवं नवीन मतदान केंद्र बढाए जाने के लिए निर्वाचन अधिकारी को सौंपा पत्र 

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमंाक 192 कलोथरा एवं 193 इंदरगढ़ को संशोधित करने और नए मतदान केंद्रों को बढाए जाने को लेकर पूर्व कांग्रेस कमेटी के एडवोकेट विनोद धाकड़ और ब्लॉक कांग्रेस के अवतार सिंह गुर्जर ने एक पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान मतदान केंद्र सूची में 192 कलोथरा मतदान केंद्र नाम लिखा गया है। जबकि 192 मतदान केंद्र भैंसोरा है। वहीं 193 मतदान केंद्र इंदरगढ़ दर्शाया गया है। जबकि वास्तविक मतदान केंद्र कलोथरा है। श्री धाकड़ ने उक्त दोनों मतदान केंद्रों को संशोधित करने की मांग की है। वहीं सूची में सम्मिलित मतदान केंद्र क्रमांक 107 से सेवाखेड़ी एवं 105 से कमलोखेड़ी से हटाकर दोनों ग्रामों  को मिलाकर एक नया मतदान केंद्र बनाया जाए। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों ग्रामों की दूरी मतदान केंद्रों से 4 से 5 किमी है। इसी प्रकार ग्राम मजरा डाबरपुरा और अनुसूचित जाति वस्ती के नाम से मजरा डाबरपुरा नवीन सहायक मतदान केंद्र बनाया जाए। वहीं ग्राम रामपुर, बिलूखो को मिलाकर नए मतदान केंद्र में सम्मिलित किया जाए। मतदान केंद्र क्रमांक 50 से धींगपुर को हटाकर नवीन मतदान केंद्र बनाए जाने एवं ग्राम खलारा और ईमलिया मिलाकर नया मतदान केंद्र बनाए। उक्त सभी ग्रामों की मतदान केंद्र से दूरी 4 से 5 किमी है। जिस कारण मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपने वालोंं में एडवोकेट विनोद धाकड़ सहित अवतार सिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रज किशोर त्रिवेदी, बैराड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल रावत, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय यादव एवं जनपद उपाध्यक्ष पोहरी अरविंद धाकड़ सहित कई कांग्रेसीजन उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!