
शिवपुरी। शिवपुरी के शासकीय मुढैरी हाईस्कूल में बड़ा निकलकर सामने आया है, जहां जिन शिक्षकों के कंधों पर देश के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी होती है अगर वही देश का अपमान करेंगे तो उनसे शिक्षा लेने वाले बच्चों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ता होगा इसका अंदाजा आज स्वयं ही लगा सकते हैं। हुआ कुछ यूं कि शासकीय हाईस्कूल मुढैरी में प्राचार्य भरत भार्गव द्वारा 15 अगस्त के दिन झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा झंडा को उल्टा लटका दिया गया जिसके नीचे प्राचार्य भरत भार्गव खड़े नजर आ रहे हैं। इस तरीके से तिरंगे का अपमान करना एक बहुत ही गंभीर एवं संवेदनशील मामला है। मामला इसलिए भी खास बन जाता है कि यदि कोई शिक्षक ही इस तरह का कृत्य करे तो समाज के अन्य लोगों एवं बच्चों का क्या होगा जो शिक्षक पर निर्भर रहते हैं। इससे भी खासबात यह है कि इस पूरे मामले में शिक्षा अधिकारी पर्देदारी करते हुए शिक्षकों के बचाव में नजर आ रहे हैं।
इनका कहना है
झूठी अफवाह है, उसकी जांच कर ली गई है। वहां के जो मास्टर हैं आपस में एक-दूसरे को बदनाम करने के लिए इस का कृत्य करते रहते हैं। प्राचार्य बहुत ही योग्य हैं।
श्री प्रजापति
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी






Be First to Comment