
शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने बीते रोज दिल्ली की एक कार से आए दो आरोपितों को नकली नोटों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित नकली नोटों को शिवपुरी में खपाने के प्रयास में थे लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की कार रेलवे स्टेशन के पास खड़ी है। इस कार में बैठे आरोपिक नकली नोटों को 30 प्रतिशत में खफाने की फिराक में है। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपितों की तलाशी ली तो आरोपितों से 28 हजार के नकली नोट बरामद हुए।
बताया गया है कि उक्त आरोपित दिल्ली की नंबर वाली गाड़ी में सवार होकर शिवपुरी आए थे। जहां पहली खेप में 2 हजार के 9 नोट और 500 के 20 नोट सोहेल खान पुत्र रसूल खान और पंकज पुत्र जीतेंद्रपुरी लेकर आए थे। जिन्हें दोनों आरोपित शहर में किसी को चूना लगाकर 30 प्रतिशत में खपाना चाह रहे थे। जिस पर पुलिस ने दबोचकर इनसे पूछताछ की तो आरोपितों ने उक्त नोटों को कुलदीन यादव पुत्र गुरुचरण यादव निवासी मौठ जिला झांसी यूपी से लाना बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी






Be First to Comment