सात दिवसीय हैप्पीडेज का एनएसएस कैंप का शुभारंभ

शिवपुरी। छात्र-छात्राओं में अनुशासन एवं व्यक्तित्व के विकास के लिए कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ सीआईएटी स्कूल परिसर में किया गया। कैंप के श्ुभारंभ पर मूलचंद पंवार पीएमआर, आईजी, सीआरपीएफ, कमांडेंड जगदीशप्रसाद बलाई, असि. कमांडेंट दिलावरसिंह, रविकांत जीवाजी यूनिवर्सिटी कॉर्डिनेटर, एसएस खंडेलवाल जिला संगठक एनएसएस शिवपुरी, गीता दीवान संचालिका, पूजा पांथरी प्राचार्य, विनय श्रीवास्तव प्राचार्य एवं सीआईएटी तथा हैप्पीडेज स्कूल स्टाफ मौजूद था। 
कैंप प्रभारी रेखा पाठक ने बताया कि दिन रात के इस सात दिवसीय विशेष कैंप के अंतर्गत रिंग, नाइट ट्रेकिंग, टीम बिल्डिंग गेम, बीओएसी, अजाल्ट कोर्स, अेक्निकल इन्गेजमेंट सोमूलेटर सिस्टम, वेपन, ब्रिस्प्ले, स्पेशल लेक्चर आदि गतिविधियां करवाई जाएगी। इस अवसर पर आईजी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन में रहे तो सफलता आसानी से मिल जाएगी। मैं भी एक एनएसएस का छात्र रहा हूॅ। आभार प्रदर्शन विनय श्रीवास्तव ने किया।