प्यार में धोखा मिलने के कारण नाबालिग ने लगाई थी फांसी, प्रेमी ने कई बार किया था दुष्कर्म

Demo
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिवस करौंदी कॉलोनी में पांच दिन पहले एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पाया कि नाबालिग के अपने पड़ोसी छोटू बाथम से प्रेम संबंध थे। छोटू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। बाद में जब छोटू से नाबालिग ने शादी करने की बात कही तो छोटू ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसी बात से दुखी होकर नाबालिग ने आत्मघाती कदम उठाया था। तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम किया था, फिर जांच के बाद इन सभी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत प्रताडऩा व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।