Press "Enter" to skip to content

खाना बनाते समय सिलेण्डर मैं लगी आग,मची अफरा तफरी

शिबपुरी।खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार शाम 8 बजे एक महिला अपने घर पर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक सिलेंडर में गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क गई। हालांकि सिलेंडर बाहर फेंक दिया जिससे हादसा टल गया। 

जानकारी के अनुसार लाली बाई पत्नी किशन जाटव शुक्रवार शाम अपने घर पर खाना बना रही थी जिसमें अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई जिससे महिला चिल्लाकर घर के बाहर आई और सिलेंडर की आग को देखकर घर में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद महिला का पति किशन जाटव ने हिम्मत दिखाते हुए आग से जलता हुआ सिलेंडर घर के बाहर खुले मैदान में फेंक दिया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले कॉलोनीवासियों ने आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि नगर में एक बड़ा हादसा टल गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!