
शिवपुरी। 64वीं राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग की और से शिवपुरी जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक हासिल किए है। अब यह विजेता प्रतिभागी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 64वी राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से ग्वालियर संभाग की ओर से 12 बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने भागीदारी करते हुए शिवपुरी जिले को 11 पद दिलाते हुए जिले का नाम रोशन किया, जिसमें 7 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य पदक प्राप्त किए। इसी क्रम में ग्वालियर संभाग का 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान जूनियर बालक वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिसमें शिवपुरी के खिलाडिय़ों की अहम भूमिका रही।
उत्कृष्ट खिलाड़ी बने अमन और सलोनी
खास बात यह रही की राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी चुने गए उनमें शिवपुरी जिले के बालिका वर्ग में सलोनी सेन, बालक वर्ग में अमन सिंह रहे। पदक विजेता खिलाडिय़ों को क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर, व्यायाम शिक्षक, बसंत शर्मा, गोलिया मेडम ने बधाई दी है।
शैलेंद्र सिंह परिहार,जूनियर वर्ग 50 किग्रा.स्वर्ण पदक, अमन सिंह सीनियर वर्ग 66 किग्रा स्वर्ण पदक, सतेंद्र सिंह धाकड़, 81 किग्रा स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में सलोनी सेन, 36 किग्रा स्वर्ण पदक, निकिता कुशवाह जूनियर वर्ग 40 किग्रा स्वर्ण पदक, उद्यांश सिंह शाह, 45 किग्रा रजत पदक, योगेश मांझी, जूनियर वर्ग 66 किग्रा कांस्य पदक, शिखा शर्मा, जूनियर वर्ग 48 किग्रा कांस्य पदक, संजना धाकड़ 63 किग्रा जूनियर वर्ग कांस्य पदक अर्जित किए।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
सभी पदक विजेता खिलाड़ी सिंधिया जिला खेल प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी और अमित बिग के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 7 स्वर्ण,1रजत,3 कांस्य पदक दिलाए, स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी दिसंबर माह में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता दल में शामिल होकर मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। एम के धौलपुरी,संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी






Be First to Comment