Press "Enter" to skip to content

रात में टेंकर चुराकर भाग रहा था, पब्लिक ने रोका तो कहा मेरे पिता कोर्ट में है देख लूंगा

शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत शनिवार-रविवार की रात लगभग 3 बजे दो चोर साईड वाजपेयी के बगीचे के पास रखे एक पानी के टेंकर को चुराकर भागने लगे। इस बात की भनक स्थानीय लोगों को लग गई तो उन्होंने इस टेंकर और ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित पब्लिक पर ही ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास करने लगे। इस मामले की सूचना ट्रेक्टर के चालक ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को पकड़कर थाने लेकर आए जहां ट्रेक्टर सहित आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र दिनेश अष्ठाना निवासी सुभाष कॉलोनी का टेंकर साईड पर खड़ा कर अपने घर सोने चला गया। तभी रात में लगभग 3 बजे कोई ट्रेक्टर लेकर आया और इस टेंकर को लेकर जाने लगा। जिस पर पड़ौसी की नींद खुल गई और उसने इस ट्रेक्टर चालक को आवाज दी परंतु उसने अनसुना कर टेंकर लेकर चलता बना। इस बात की सूचना पड़ौसी बंटी ने तत्काल टेंकर के मालिक राहुल को दी। राहुल तत्काल पहुंचा और देखा तो तब तक आरोपित टेंकर को फिजीकल कॉलेज के गेट तक ले आया। जब राहुल ने टेंकर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने राहुल पर ही टेंकर चढ़ाने का प्रयास किया। उसके बाद पब्लिक ने इस चोर को दबोचा। तभी चोर का साथी पब्लिक के बीच से भाने ला और ट्रेक्टर से गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट आई हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!