Press "Enter" to skip to content

जरूरतमंद को गर्म कपड़े बांट कर मनाया नवबर्ष

खनियांधाना। इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसको देखते हुए श्रम जीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश बाबा एवं खनियांधाना ब्लॉक पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजीव जैन एवं संघ के सभी सदस्यों ने योजना बनाई जिसमें ब्लॉक के आसपास के मजरों टोलों एवं आदिवासी बस्ती में जरूरतमंद जो इस ठंड में भी छोटे-छोटे बच्चे बिना कपड़े पहने घूम रहे थे। बुजुर्गों जिसमें महिलाएं एवं पुरुषों को गर्म कपड़े बांटें उन्हें इस कड़कड़ाती ठंड में राहत देने की कोशिश की गई। संघ के सभी सदस्यों द्वारा कलेक्शन कर बाजार से नए गर्म कपड़ों को खरीदकर मुहारी, सिलपुरा, रेडी, अमरपुर, ललन, खनियाधाना की बस्तियों में जाकर नववर्ष को मनाया। इस मौके पर पत्रकार संजीव चौधरी, दिनेश झा, बृजेंद्र चौबे, शिवकांत सोनी, मुकेश प्रजापति, सचिन मोदी, गणेश सोनी, भरतेश जैन, मायाशिव राजपूत, आनन्द जैन, शैलेन्द्र गुप्ता मुहारी, मयंक सिंघई ब्लॉक पत्रकार संघ खनियांधाना के अध्यक्ष राजीव जैन एवं श्रम जीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश बाबा ने सभी के सहयोग को धन्यवाद दिया और पुण्य कार्यो में संघ के सभी सदस्यों इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!