ऑटो पलटने से यात्री की मौत

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लंगूरी के पास एक आपे पलट गया। आपे पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम लंगूरी के पास ऑटो पलट गया है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे तो ऑटो में सवार पर्वता प्रजापति निवासी बांसगढ़ की मौत हो गई, जबकि सवारी जानकीबाई रावत निवासी बांसगढ सहित अन्य सवारियां घायल हो गईं।

संबंधित खबरें