Press "Enter" to skip to content

रपटे पर पानी के बीच में फंसे व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के द्वारा पूर्व से ही सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया था कि भारी बारिश होने कारण कोई जन हानि नहीं होनी चाहिए इस हेतु बेहतर व्यवस्था लगावें पर से सभी थाना प्रभारियों ने बेहतर व्यवस्था लगाई। इसी तारतम्य में एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश तोमर के निर्देशन में थाना प्रभारी नरवर निरी. बादाम यिंह यादव के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था लगवाई गई। आज रविवार को मगरौनी से बेलगड़ा भितरवार रास्ते पर ग्राम केरूआ के पास स्थित रपटे के ऊपर से करीब 3.5 फुट पानी हरसी बांध भर जाने के कारण तेज स्पीड से निकल रहा था। करीब सुबह 11 बजे देवेंद्र रावत पुत्र रामचरण रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम केरूआ का रपटे के बीच में फंस गया जिसे मौके पर उपस्थित चौकी मगरौनी थाना नरवर के पुलिस बल चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. वीरेश कुशवाह, सउनि. भूपेंद्र सिंह परमार, आर. देवेंद्र सिंह परिहार,आर. देशराज सिंह गुर्जर,आर. संजय ने अपनी जान जोखिम में डालकर बहादुरी का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को पानी के तेज बहाव के बीचों-बीच में जाकर बहने से सुरक्षित निकालकर निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज हेतू भिजवाया। एक दिन पूर्व भी पुलिस, आईटीबीपी, एस.डी.आर.एफ. की संयुक्त टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जिले के थाना सीहोर, नरवर, सतवाडा, कोलारस क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!