Press "Enter" to skip to content

किसान के खेत में मजदूरी करने आई किशोरी की करंट से मौत

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के अलावदी में किसान विकास यादव के खेत में मजदूरों द्वारा खान की रोपाई की जा रही है। मजदूरों में कल्लो 15 पुत्री ब्रजभान आदिवासी उम्र 15 वर्ष निवासी अलावदी भी धान रोप रही थी। धान रोपते समय बारिश हो गई और कल्लो खंभे के नजदीक पहुंचे तो उसमें पहले से करंट प्रभावित हो रहा था। करंट लगने से कल्लो गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन इलाज के लिए बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!