
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया के पास मंगलवार सुबह पुलिस को एक लाश मिली। इस लाश की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त की। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
श्रीलाल कुशवाह 50 वर्ष निवासी मनियर अपने घर से चाय पीने की कहकर निकले थे लेकिन रात में लौटे नहीं। सुबह ककरवाया से पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक अज्ञात लाश पड़ी हुई है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिाख्त की तो सामने आया कि यह लाश श्रीलाल कुशवाह निवासी मनियर की है। पुलिस ने लाश को उठवाकर पीएम के लिए भिजवाया।






Be First to Comment