करैरा। विधानसभा क्षेत्र करैरा के नवनिर्वाचित विधायक जसवंत जाटव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा को रोड की दयनीय हालत को देखकर ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि शीघ्र रोड बनाई जाए। जाटव ने ज्ञापन में नरवर से सतनवाड़ा सड़क निर्माण कार्य सीएमएम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है, जो वर्षों से काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। उस काम को शीघ्र कराया जाए या इस प्रोजेक्ट को टर्मिनेट करें।
करही ग्राम से करैरा तक 15 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, बड़े-बड़े गड्ढे निर्मित हो गए हैं। यह 15 किलोमीटर का मार्ग तय करने में 1 घंटे से अधिक का समय लगता है, आम जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। धूल के कारण अगल बगल के निवासी मेन रोड स्थित अपने घरों को छोड़ कर दूर गांव में रहने को मजबूर हो रहे हैं। वहां शीघ्र पैच वर्क व गड्ढे बंद कराने का कार्य कराया जाए। विधायक जसवंत जाटव ने बताया कि करेरा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। प्रतिदिन प्रदेश के मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए संपर्क करता रहूंगा।




