
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत गौशाला क्षेत्र से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बाइक मालिक चंद्रभान परिहार निवासी मोहगर्रा हाल आर्शीवाद हॉस्पीटल के पास शिवपुरी ने बताया कि वह बीते रोज शाम के समय गौशाला के पास गुड्डी के यहां किसी काम से गया हुआ था। उसने बाइक को घर के बाहर ही खड़ा कर दिया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक चोरी हो गई है। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई जहां पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
वहीं पाेहरी थाना क्षेत्र के तहत किशोरी कुशवाह के होटल के सामने बस स्टेंड पर रखी शाकिर खान की बाइक चोर चुराकर ले गए। मामले की शिकातय शाकिर ने पुलिस में दर्ज करवाई।






Be First to Comment