Press "Enter" to skip to content

धूमधाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, केबिनेट मंत्री सिंधिया होंगी मुख्य अतिथि

शिवपुरी। शहर के आईटीआई रोड पुरानी शिवपुरी स्थित, प्राचीन कालिया मर्दन मंदिर -विजया राजे सिंधिया गीता भवन धर्मशाला पर नृत्य प्रतियोगिता के साथ 3 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी खेल औऱ युवा कल्याण धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आथित्य में मनाई जाएगी।
जानकारी देते हुए कालिया मर्दन समिति के तेजमल सांखला, संजय गौतम व कपिल जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कालिया मर्दन मंदिर पर भजनों का संगीत मय कार्यक्रम के साथ साथ देश व धार्मिक गीतों पर  नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शाम 7  बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल औऱ युवा कल्याण धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया रहेंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!