सटोरिए सट्टा पर्ची व नकदी के साथ गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के देहात व कोतवाली पुलिस ने दो स्टोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों के पास से सट्टा पर्ची व नकदी भी जब्त की। कोतवाली पुलिस ने पायल धर्मकांटा के पास कत्था मील के सामने से सटोरिए तीरथ शिवहरे पुत्र जालिम शिवहरे निवासी पायल धर्मकांटा के पास एबी रोड को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से सट्टा की पर्ची व नकदी 515 रुपए जब्त किए। वहीं देहात थाना पुलिस ने आरोपित के घर के सामने खेड़ापति कॉलोनी से ज्योति सोनी पत्नी महेश सोनी को चार सट्टे की पर्ची व 710 रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार किया। सटोरियों पर पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत काी की है।