Press "Enter" to skip to content

जुए के फड़ पर बिना फोर्स धाबा बोलने वाले आरक्षकों को पीटा, फाड़ी वर्दी

पिता पुत्रों सहित पांच पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया 
शिवपुरी। जिले के अमोला थाने की आमोलपठा चौकी पर पदस्थ आरक्षक दीनदयाल डागौर अपने साथ दूसरे आरक्षक के साथ गुरूवार को गश्त पर थे। इसी दौरान बांसभिरा गांव में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना लगी। बिना फोर्स के दोनों ही आरक्षक बांसभेरा गांव पहुंच गए। जैसे ही आरक्षकों ने जुए के फड़ पर कार्रवाई की कोशिश की तो मकान मालिक भगवान सिंह परमार ने अपने तीन पुत्र व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दोनों आरक्षकों को पकड़ लिया। मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। किसी तरह बचकर दोनों आरक्षक चौकी पर पहुंचे। आरक्षक दीनदयाल डागौर की रिपोर्ट पर आरोपी भगवान सिंह परमार, कुलदीप उर्फ पिंटू परमार, मोनू परमार, रिंकू परमार, नीटू परमार निवाीसगण बांसभिरा के खिलाफ धारा 353, 294, 506, 341, 34 ताहि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपियों ने जबरन शराब पिलाई और मोबाइल छीनकर वीडियो भी बनाया है। लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं। खासबात यह है कि पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को वह भी रात्रि 10 बजे मामला दर्ज किया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!