शिवपुरी में सिंधिया समर्थक कांग्रेस जनों ने ज्योतिरादित्य को सीएम बनाने की मांग की
कांग्रेसजनों ने शिवपुरी में धरना दिया
शिवपुरी।मध्यप्रदेश में 15 साल का बनवास काटने के बाद सरकार बनाने की तैयारी कर रही कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में सरकार बनाने से पहले ही सीएम बनाने को लेकर यह गुटबाजी देखने को मिल रही है। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का सीएम बनाने की मांग को लेकर कुछ कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं और इस धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले मांग करने वाले कांग्रेसजनों का कहना है कि ग्वालियर संभाग में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें मिली हैं। इसलिए ज्योतिरादित्य को मध्य प्रदेश का सीएम बनाया जाए। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में सत्ता में आने से पहले ही कांग्रेस की गुटबाजी देखी जा रही है। गौरतलब है कि इस समय मध्यप्रदेश के सीएम को लेकर कांग्रेस में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम चल रहा है।



