
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत तहसील के पीछे से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मानसिंह पुत्र रामचरण राजपूत निवासी तहसील के पीछे करैरा ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय उसकी बाइक तहसील के बाहर खड़ी हुई थी जब वह किसी काम से बाहर जाने के लिए आया और बाइक को देखा तो वह गायब थी जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।




