पाल बघेल समाज की बैठक कल

शिवपुरी। अखिल भारतीय पाल महासभा शिवपुरी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन 6 जनवरी रविवार को वीर सावरकर पार्क शिवपुरी में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इस बैठक में जिले भर के समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी पाल महासभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।