
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना कोतवाली के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारंटी मोहन पिता शिवचरण धाकड़ उम्र 28 साल निवासी ग्राम झिरी, जिस पर 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम झिरी से दबोच कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। थाना नरवर द्वारा स्थाई वारंटी राजकुमार पिता रामस्वरूप जैन निवासी मगरोनी जो कि 138 विद्युत अधिनियम के तहत पिछले 6 साल से फरार चल रहा था माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी करने पर पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी को मगरौनी से दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। थाना देहात द्वारा 02 स्थाई वारंटियों को दबोच कर माननीय न्यायालय पेश किया गया इसमें स्थाई वारंटी सुनीता पत्नी हाकिम सिंह पाल निवासी ग्राम बामौर थाना देहात एवं स्थाई वारंटी मुक्कू उर्फ आजाद पिता रहमान खान उम्र 30 साल निवासी गौशाला जिस पर पिछले 5 साल से 307, 354 भा द वि के तहत प्रकरण चल रहे हैं जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोच कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।






Be First to Comment