Press "Enter" to skip to content

लेखक जाहिद खान को मिला ‘डाॅ. शुक्ल महिला सशक्तिकरण सम्मान

‘डाॅ. शंकरलाल शुक्ल बुन्देली शोध एवं साहित्य संस्थान’ ने किया सम्मानित
शिवपुरी। बुन्देली साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डाॅ. शंकरलाल शुक्ल की स्मृति में प्रति वर्ष भांडेर में आयोजित होने वाले ‘अखिल भारतीय बुन्देली साहित्य समारोह’ में नगर के युवा लेखक, साहित्यकार जाहिद खान को साल 2019 का ‘डाॅ. शुक्ल महिला सशक्तिकरण सम्मान’ प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान लैंगिक संवेदनशीलता पर उत्कृष्ठ लेखन के लिए मिला है। साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में मिला उन्हें यह सातवां सम्मान है। 
संस्कृति बिहार, भांडेर में बीते 1 और 2 जनवरी को हुए इस दो दिवसीय आयोजन में भांडेर विधायक रक्षा सरौनिया, पूर्व भाण्डेर विधायक डाॅ. कमलापत आर्य, दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, आरडी मेमोरियल मेडिकल काॅलेज के डायरेक्टर हेमंत कुमार चौहान और डाॅ. शंकरलाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. सत्येन्द्रसिंह रईखेड़ा, सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने जाहिद खान को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जाहिद खान के अलावा चर्चित कवि, बुन्देली गजलकार महेश कटारे ‘सुगम’ को ‘बुन्देली साहित्य सम्मान’ और ‘चिड़ियाघर’, ‘जोधा अकबर’, ‘रजिया सुल्तान’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे टीव्ही सीरियलों में काम करने वाले कलाकार आरिफ शहडोली को ‘बुन्देली रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!