Press "Enter" to skip to content

नपा की लापरवाही से बाउण्ड्रीवाल ढही, बना हुआ है मगर का खतरा

शिवपुरी। दुर्गामठ के पास स्थित भाजपा नेता तेजमल सांखला के प्लाट में बनी बाउण्ड्रीवाल नगर पालिका की लापरवाही से ढह गई है। बाउण्ड्रीवाल ढहने से उक्त प्लाट असुरक्षित स्थिति में आ गया है। बाउण्ड्रीवाल न होने से यहां एक मगर ने भी अपनी आमद दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजमल सांखला का एक प्लाट दुर्गामठ के पास स्थित है जहां उनका बंगला तैयार हो रहा है। उक्त प्लाट पर श्री सांखला ने बाउण्ड्रीवाल भी बनवा दी थी, लेकिन पिछले साल जब नगर पालिका ने नाला सफाई कराई तो उन्होंने श्री सांखला से नाला सफाई के कारण बाउण्ड्रीवाल तोडऩे का अनुरोध किया ताकि उस स्थल से मलबा निकाला जा सके। नगर पालिका सीएमओ गोविन्द भार्गव ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह बाउण्ड्रीवाल को पुन: बनाकर देंगे। इस आश्वासन के बाद नगर पालिका ने 40 फीट बाउण्ड्रीवाल तोड़कर रास्ता बनाया, लेकिन इसके बाद उक्त बाउण्ड्रीवाल का निर्माण नहीं किया जिसका परिणाम यह हुआ कि कल हुई बारिश में शेष बाउण्ड्रीवाल भी ढह गई जिससे वहां मगरमच्छ और सांपों के आने का खतरा बढ़ गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!