शिवपुरी। शिवपुरी के नवाब साहब रोड पर निवासरत इंस्पेक्टर शिवशंकर पाण्डेय का कल ग्वालियर में मॉनिंग वॉक के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। श्री पाण्डेय अपने साथी इंस्पेक्टर अजय शर्मा के साथ ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में सुबह की सैर के लिए गए थे जहां अचानक वह बेहोश होकर वहां पड़े एक पत्थर पर गिर गए जिससे उनका सिर पत्थर से टकरा गया। इसके बाद उनके साथी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। श्री पाण्डेय शिवपुरी निवासी होने के साथ-साथ देहात थाना टीआई भी रहे हैं और हाल ही में वह ईओडब्ल्यू ग्वालियर में पदस्थ हुए थे। उनके असामायिक निधन पर शिवपुरी शहर सहित पुलिस विभाग में शोक का माहौल बना हुआ है।
टैग: shivpuri



