Press "Enter" to skip to content

पांच पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर एसपी ने दी विदाई पार्टी

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य,एस.डी.ओ.पी. कोलारस सुजीत सिंह भदौरिया,एस.डी.ओ.पी. करैरा बद्रीप्रसाद तिवारी, एस.डी.ओ.पी. पोहरी अशोक घनघोरिया, डी.एस.पी. अजाक धर्मेन्द्र सिंह तोमर के जिला शिवपुरी से स्थानान्तरण होने पर पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवुपरी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक एवं स्थनान्तरण पर जाने वाले अन्य एस.डी.ओ.पी. एवं डी.एस.पी. को बधाई संदेश देकर भविष्य की सुभकामनाओं के साथ सुभाशीष दी एवं समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देकर विदा किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी कलेक्टर श्रीमती  शिल्पा गुप्ता ,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर, शिवपुरी एस.डी.ओ.पी. सुरेशचंद दोहरे,एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा एवं रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव एवं शिवपुरी  अनुभाग के समस्त थाना प्रभारी ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय  का स्टॉफ उपस्थित रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!