खेत पर नहा रही महिला को सजातीय ने दबोचा और कमरे में ले जाकर कर दिया दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डगपिपरी में रहने वाली 28 वर्षीय महिला कल सुबह अकेली ही अपने खेत पर चली गई और करीब 10 बजे महिला अपने खेत पर ही नहाने लगी, महिला को अकेली देखकर  गांव का ही रहने वाला बृजेश धाकड़ आ गया। बृजेश ने महिला को अकेला पाकर पकड़ लिया और खेत पर ही बने कमरे में ले गया, महिला चींखती चिल्लाती रही है, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुन पाई और बृजेश ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जब महिला का पति आया तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। महिला ने रात्रि में रन्नौद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।