
िशवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम शक्तिखेड़ा में मायके आई महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विशनपुरा निवासी हाल निवासी शक्तिखेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मकर संक्रांति मनाने के लिए वह अपने मायके में आई हुई थी। देर शाम के करी राकेश जाटव, सियाराम जाटव निवासी हसर्रा उसके घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन के आने के बाद महिला ने घटना के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।




