
शिवपुरी। शिवपुरी नगर के शांतिनगर निवासी यदुराज सेन को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन घटक स्वरोजगार कार्यक्रम ने ऑटोरिक्शा का मालिक बनाया है। अब उसे कारीगर के रूप में रोजगार की तलाश हेतु भटकना नहीं पड़ेगा। बल्कि मिले ऑटो रिक्शा से प्रतिदिन 400 से 500 रूपए की आमदनी भी कर सकेगा।
यदुराज सेन ने बताया कि ऑटोरिक्शा मिलने से अब उसे मुख्य चौराहे पर कारीगर के रूप में काम की तलाश नहीं करनी होगी। बल्कि ऑटोरिक्शा मिलने पर उसे बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं मार्केंट से लोगों को लाने एवं ले जाने में अच्छी आमदनी भी होगी। जिससे उसका चार सदसीय परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से होने के साथ रहन-सहन में भी परिवर्तन आएगा। उसने बताया कि स्वरोजगार योजना के तहत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शिवपुरी के सहयोग से 2 लाख 70 हजार रूपए की ऋण की राशि से उसे ऑटो रिक्शा प्रदाय किया गया। इस ऑटो रिक्शा से प्रतिदिन 400 से 500 रूपए की आय आसानी से हो जाएगी। जिसमें से वह ऋण की किश्ते भी समय पर भर सकेगा। यदुराज का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू न होती तो वह आज एक ऑटो रिक्शा का मालिक न होता। हम जैसे गरीब बेरोजगारों के लिए इस प्रकार की योजना शुरू होने पर हम शासन के आभारी है। जिला मुख्यालय पर आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित हितग्राहियों में यदुराज सेन को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ऑटोरिक्शा की चाबी भेंट कर शुभकामनाएं दी।






Be First to Comment