Press "Enter" to skip to content

क्रिकेट के खेल से पहचान बनाई थी युवा खिलाड़ी स्व.विवेक ने : सिद्धार्थ लढ़ा

पोलोग्राउंड मैदान में चल रही है विवेक पुरोहित स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट 
शिवपुरी। शिवपुरी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इसी क्रिकेट के खेल से अपनी पहचान बनाई थी युवा खिलाड़ी स्व. विवेक पुरोहित गोलू ने जो अल्पायु में हमारे बीच से अलविदा हो गए। आज गोलू की यादों को हम उसी की रुचिअनुसार स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर आपको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। यह टूर्नामेंट शिवपुरी में गोलू की अमिट पहचान बनेगा। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने स्थानीय पोलोग्राउंड में आयोजित स्व. विवेक पुरोहित गोलू स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सिद्धार्थ लढ़ा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और आयोजित प्रतियोगिता के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। टूर्नामेंटों में खेलने वाली दोनों टीमों से अतिथि लढ़ा द्वारा परिचय लिया और अपने स्वयं के क्रिकेट के अनुभव भी सांझा किए। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जबकि पराजित टीम के खेल को भी खूब सराहा गया और उन्हें विश्वास दिलाया कि अगले मैच में और अधिक खेल का प्रदर्शन कर विजयश्री प्राप्त करें। असफलता से कभी निराश ना हो बल्कि उससे सबक लेकर सफलता प्राप्त करें। यह सीख सभी खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा दी गई।
पुलिस लाइन और गुना इलेवन के बीच हुआ मुकाबला 
शिवपुरी शहर के होनहार छात्र स्व.विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में 3 जनवरी को पुलिस लाईन एवं गुना इलेवन के बीच खेला गया और गुना इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 142 रन बनाए जिनमें रन 32 मोन्टी और 24 रन समर के अच्छी बल्लेवाजी कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं पुलिस द्वारा 7 विकेट गवाने के बाद 143 रन बनाकर विजयी रही और अपनी जीत दर्ज कराकर सेमीफाईनल में पहुंची। जिसमें 26 रन राज एवं 40 रन आशु के द्वारा बनाए गए। इसके बाद 3 स्टार और चाचा क्लब के बीच खेला जा रहा हैं। इसमें थ्री स्टार की तरफ से टॉस जीत प्रथम बल्लेवाजी की जिसमें उन्होंने 163 रन बनाए जिसमें गोटी ने 35 और सतेन्द्र कुशवाह ने 29 नोट आउट रन बनाए। चाचा क्रिकेट क्लब ने सिर्फ 63 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं थ्री स्टार ने 103 रन से मैच जीत कर सेमीफाईनल में जगह बनाई। तीन विकेट और 29 रन बनाए बनाने वाले सतेन्द्र कुशवाह को  इस मैच का मैन ऑफ दी मैच दिया गया। वहीं दोनों मैचों की एम्प्यारिंग नरेन्द्र शर्मा, शेरा बाथम ने की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!