Press "Enter" to skip to content

भारी बारिश से कोलारस के तीन दर्जन गांवों में नुकसान का अनुमान

शिवपुरी। जिले सहित कोलारस क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से पानी का स्तर लगातार बढ़ा है जिससे नदी, नाले उफान पर हैं। हालात यह हैं कि कोलारस के करीब तीन दर्जन गांवों में पानी से भारी नुकसान का अनुमान है। कोलारस के नदी, नाले किनारे बसे गांव लालपुर, चकरा, चंदौरिया, पूरनखेड़ी आदि में नुकसान हुआ है, वहीं कोलारस कस्बे में कुशवाह मोहल्ला सहित अन्य निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। सिंध नदी उफान पर है, बिजरौनी, पचावली का पुल डूब में है। भारी बारिश से कोलारस का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

इनका कहना है

रातभर से हम जगे हुए हैं, जहां-जहां से हमें फोन आ रहे हैं वहां प्रशासन को जानकारी देकर मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल यह ध्यान दिया जा रहा है कि जान का नुकसान न हो, माल का नुकसान तो पानी उतरने के बाद पता चलेगा। मैं खुद घूम-घूमकर प्रशासन से मदद दिलाने की कोशिश करूंगा, वहीं जितना मुझसे होगा मैं स्वयं भी मदद करूंगा। नदी के किनारे करीब 30 गांव में ज्यादा नुकसान है।
महेन्द्र यादव, विधायक कोलारस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!