शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र के सेंकरा रोड पर झालोनी पुलिया के पास एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक के पहिए निकालकर जैक लगाने के बाद मैकेनिक काम कर रहा था तभी जैक गिरने से मैकेनिक ट्रक की नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक के पहियों में खराबी आ गई। मैकेनिक राजकुमार निवासी अछरोनी गुरुवार को ट्रक की खराबी दुकान करने के लिए आया। पिछले दोनों पहिए निकालकर जैक पर ट्रक खड़ा कर दिया था। ट्रक के नीचे राजकुमार अपना काम कर रहा था, तभी जैक स्लिप हो गया। ट्रक के नीचे दबने से राजकुमार की मौत हो गई।



