Press "Enter" to skip to content

दुखद खबर – जाने माने अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन

शिवपुरी। शहर के जाने माने अधिवक्ता एवं गुना जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव के छोटे भाई प्रशांत श्रीवास्तव का आज रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। प्रशांत श्रीवास्तव पूर्व में शिवपुरी बार काउंसिल के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज जल मंदिर के पीछे शास्त्री कॉलोनी स्थित निज निवास से सुबह 11 बजे मुक्तिधाम जाएगी। प्रशांत श्रीवास्तव के अचानक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर शहर के अधिवक्ता, गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा एड. गजेन्द्र यादव, आनंद धाकड, प्रदीप शुक्ला, पंकज जैन, विनोद शर्मा, गगन भार्गव, जितेन्द्र सिकरवार, अरुण राजौरिया, स्वरूपनारायण भान अध्यक्ष बार काउंसिल, सुनील बोगड़ा, संजीव बिलगैंया, विजय तिवारी, आईके सक्सेना, अनीता सक्सेना शामिल हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!