Press "Enter" to skip to content

स्कूल बसों की चेकिंग के बाद दिनभर चला अतिक्रमण अभियान

शिवपुरी।नगर में स्कूली वाहनों के विरुद्घ बुधवार को एक बार फिर अभियान चलाया गया। कई बसों की पड़ताल की गई, जबकि स्कूली वैन, ऑटो से लेकर दीगर वाहनों की चेकिंग की गई। जिनमें कमियां मिलीं, उनके विरुद्घ कार्रवाई की गई। वहीं शाम को नगर के प्रमुख मार्गों से असथाई अतिक्रमण भी हटाए गए। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि स्कूल वाहनों की चेकिंग के दौरान कई बसों की पड़ताल की, जिसमें से सेंट चार्ल्स स्कूल की तीन बसों को पकड़ा गया, जिनमें से एक में महिला मौजूद नहीं थी, जबकि दूसरी बस पर कागजात नहीं थे। तीसरी बस में अन्य कमियां मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। कुछ ऑटों भी चेक किए गए। दिन में जिला अस्पताल के सामने से माइक लगाकर बाइकों को जब्त किया गया, जबकि लोगों को समझाइश दी गई कि सड़क पर वाहन रखे तो कार्रवाई कर चालान किए जाएंगे। इसी तरह नगर के कोर्ट रोड, माधवचौक, कमलागंज सहित दीगर इलाके में सड़क पर खडे वाहनों के चालान किए गए, जबकि सड़क पर जिन लोगों ने सामान रखा था, उसे जब्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!