
पिछोर। गर्वमेंट गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल पिछोर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत प्राक्रम सायबर सिक्यूरिटी एंड डिजीटल इंडिया विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सायबर सिक्यूरिटी के विभिन्न विषय जैसे जीमेल सिक्युरिटी, फेसबुक सिक्युरिटी, वाॅट्सएप सिक्युरिटी को शामिल किया गया। आयोजित कार्यशाला में विद्यालय में अध्ययनरत् 130 छात्राओं ने भाग लेकर सायबर सिक्युरिटी एवं डिजीटल इंडिया के बारे में विस्तारपूर्वक जाना। कार्यशाला में प्रो. मनीष गुप्ता ने छात्रों को कार्यशाला के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस कार्यशाला में डेविट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारियां एवं इन्हें सावधानीपूर्ण तरीके से उपयोग करना भी बताया। उन्होंने सायबर क्राइम से संबंधित जैसे फर्जी बैंक अधिकारी काॅल, फर्जी लाॅटरी निकलने का झांसा, टाॅवर लगाने के नाम पर ठगी, इंश्योरेंस कंपनी के फर्जी अधिकारी बनकर ठगी, चिटफंड एवं फर्जी बाबाओं के द्वारा ठगी, जेबर चमकाने के नाम पर ठगी, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रो. मनीष ने कार्यशाला में दौरान सायबर क्राइम करने पर भारतीय दंड अधिनियम के तहत होने बाली सजाओं एवं जुर्माने के बारे में भी बताया।
कार्यशाला के समय विद्यालय में प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्राएं महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत हुए।






Be First to Comment