Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर युवक की मारपीट

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत जगन ढावा के पास एबी रोड पर एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शाकिर खान पुत्र फतेह मोहम्मद खान निवासी शक्तिपुरम खुडा ने बताया िक बीते रोज शाम के समय जब वह अपनी जमीन पर गया हुआ था वहां अनिल खटीक व उसके तीन अन्य साथी निवासी कमलागंज आए और उसे गाली-गलौंज करने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सभी ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!