Press "Enter" to skip to content

निष्पक्ष कराया जाए चुनाव, इसके लिए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण, दिखाई वीडियो फिल्म

शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए आज गुरूवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन में पुलिस अनुभाग पिछोर शिवपुरी के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी की गई विडियो फिल्म दिखाई जा रही है एवं चुनाव संबंधी कानूनी धाराओं का ज्ञान दियाा जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान निर्मित होने वाली कानून व्यवस्था की स्थिति सेे आसानी से निपटा जा सके, एवं चुनाव के समय पूर्ण सतर्कता वरती जा सके ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो एवं चुनाव शांति पूर्वक एवं निष्पक्षता के साथ कराए जा सके। चुनावी प्रशिक्षण एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा, प्रोविजनल डी.एस.पी. रोहित लखारे, प्रोविजनल डी.एस.पी. कीर्ति बघेल, रक्षित निरी. भारत सिंह यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार भानू प्रताप सिकरवार के द्वारा पुलिस अनुभाग पिछोर शिवपुरी पर दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!