Press "Enter" to skip to content

किन्नर के घर में चोरों का धाबा, चोर को भागते समय पहचाना

शिवपुरी। नरवर के ग्राम मगरौनी में विगत दिवस वहां निवासरत आशा किन्नर पुत्र केदारजान किन्नर के घर में घुसे एक चोर ने वहां रखी सोने की चैन, मंगलसूत्र व अन्य सामान चुरा लिया जिसे लेकर चोर वहां से भाग रहा था तभी पीड़ित ने उसे पहचान लिया और उसकी नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार आशा किन्नर विगत दिवस अपने घर में मौजूद थी तभी एक चोर विक्की ठाकुर उसके घर में घुस आया और उसने पीड़िता की नजर से बचकर वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए, लेकिन भागते समय पीड़ित की नजर उस पर पड़ गई जिसने उसे पहचान लिया, लेकिन उस समय उसे अहसास नहीं हुआ कि विक्की उसके घर में चोरी करने घुसा था। बाद में जब उसने अपने आभूषण देखे तो वह गायब थे जिससे वह समझ गया कि विक्की उसके आभूषण चुराकर ले गया है। इसके बाद थाने पहुंचकर चोर की खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करा दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!