Press "Enter" to skip to content

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी शिवपुरी में कल

शिवपुरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी 21 जनवरी को जिल के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अनेकों कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी 21 जनवरी को सुबह 8 बजे डबरा से प्रस्थान कर ग्वालियर से मोहना होते हुए सुबह 11.30 बजे गोवर्धन में, दोपहर 1.15 बजे बैराड़ में, दोपहर 2.15 बजे पोहरी में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगी। शाम 4 बजे ग्राम राठखेड़ा में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश राठखेड़ा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री शिवपुरी में शैलेन्द्र टेड़िया के निवास स्थान पर स्वागत समारोह में भाग लेंगी एवं श्री राजेश गुप्ता के निवास स्थल पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। दोपहर 6 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में कार्यकर्ताओं से भेंट कर शाम 7 बजे शिवपुरी से गुना के लिए रवाना होंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!