शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम मोहरा में रहने वाले एक युवक पर सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक फोटो डालने पर केस दर्ज हुआ है। मामले में जानकारी देते हुए बाहिद मंसूरी पुत्र गफूर खान मंसूरी निवासी जगतपुर ने बताया कि जब वह सोशल साइट्स देख रहा था उसी समय भरत राज निवासी ग्राम मोहरा ने अपनी एक फोटो पोस्ट जिससे धाार्मिक भावनाएं आहत हुई। मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।



