Press "Enter" to skip to content

पत्रकार पर जानलेवा हमला

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा में रहने वाले पत्रकार विवेक पुत्र सियाराम यादव पर वहीं के रहने वाले युवकों ने जानलेवा हमला किया लेकिन वह किसी तरह बच गए। इस बात की शिकायत उन्होंने थाने में की है जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी विवेक पुत्र सियाराम यादव ने पुलिस को बताया कि बीते रोज दिनारा के ही रहने वाले रूपेंद्र यादव की खबर प्रकाशित नहीं की थी। जिस कारण वह बौखला गया और वाट्सएप ग्रुप पर आरोप लगाए जिसकी सूचना पुलिस को दी। विवेक ने बताया कि 3 जनवरी को शाम के करीब 8 बजे जब वह गाड़ी से पिछोर तिराहे से दिनारा की ओर आ रहा था तभी वीटू सर्विस सेंटर के पास उपेंद्र यादव, आशीष यादव तथा अन्य चार लोग मुंह पर तौलिया बांधे हुए खड़े थे। उन्होंने रास्ते में पत्थर लगाकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया जब गाड़ी नहीं रूकी तो उन्होंने पत्थर मारने का प्रयास किया लेकिन वहां से किसी तरह निकल आया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!