Press "Enter" to skip to content

पटेल पार्क में महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

मीजेस हरियाली एवं अंताक्षणी प्रतियोगिता की आयोजित

शिवपुरी। सावन के महीने में संपूर्ण धरा पर हरियाली की चादर बिछ गई है, प्रकृति के मनोरम क्षणों के बीच आनंद उठाते हरियाली से भरपूर शहर के प्रसिद्ध पटेल पार्क में महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति ने हरियाली तीज उत्सव  मनाया गया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने मिजेस हरियाली एवं अंताक्षणी प्रतियोगिता आयोजित की गई, प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के अंत में परिणाम भी घोषित किए गए। मिसेज हरियाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनीता अग्रवाल, दूसरा स्थान नीधि अग्रवाल और तीसरा स्थान सुधा अग्रवाल ने प्राप्त किया। वहीं अंताक्षरी प्रतियोगिता में दो टीमें बनाकर फिल्मी गानों पर महिलाओं ने खूब लुत्फ उठाया। महिलाओं ने पार्क प्रबंधन को देखकर पार्क की व्यवस्थाओं को देखने वाले अशोक अग्रवाल की जमकर तारीफ की और कि पटेल पार्क हमारी शिवपुरी सबसे अच्छा पार्क है। इस मौके पर जिला संयोजक रेणु सिंघल, अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, उपाध्यक्ष उषा मंगल, प्रचार मंत्री रश्मि अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, मंजू सिंघल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!