शिवपुरी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा होशंगाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय योग एवं योग ऑलम्पियड प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए मिनी वर्ग में शिवपुरी की कृष्णा पुरोहित के साथ 35 प्रतिभागियों ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं जबकि शिवपुरी के ही सात प्रतिभागियों ने सिल्वर मैडल जीतकर शिवपुरी का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। जिला योग प्रभारी रघुवीर पाराशर ने उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया है कि मंगलम योग केन्द्र के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर शिवपुरी को गौरवान्वित किया है। जिन बच्चों ने मिनी वर्ग में गोल्ड मैडल शामिल किया है उनमें कृष्णा पुरोहित, पलक तोमर, वंशिका भदौरिया, शिवानी राठौर, निकिता तोमर, पूजा कुशवाह, रिशिका धाकड़, सैय्यद अलायिना, राहुल जाटव, सौरभ श्रीवास, कृष्णा रजक, अनिल धाकड़, अभिषेक भदौरिया, संजय सिंह शामिल हैं। जबकि जूनियर वर्ग में मनीषा धाकड़, नैंसी सोनी, भूमि राय, शिवानी शर्मा, निकिता प्रजापति, निकिता गुप्ता, पल्लवी प्रजापति, नुमान खान, अभिषेक सोनी, अभय कोटिया, आशीष प्रजापति, राजीव पाठक, रौनक सोनी, विकास शर्मा रहे। सीनियर वर्ग में भावना शाक्य, नीनांश महादुले, अंजली कुशवाह, नैंसी सोनी, प्रांजुल कटारे, नैंसी राठौर, सलौनी शर्मा शामिल थीं और जिन बच्चों ने सिल्वर मैडल प्राप्त किए हैं उनमें संजय शाक्य, राहुल रजक, सुनील शाक्य, रोहन प्रजापति, आदित्य दांगी, शुभम रजक और सागर सोनी शामिल हैं।
राज्य स्तरीय योग और योग ऑलम्पियड प्रतियोगिता में कृष्णा ने जीता गोल्ड
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आवारा मवेशी पकड़ने को लेकर विवाद, लाठी-सरियों से हमला; महिलाओं समेत कई घायल, 11 नामजद सहित अन्य पर केस / Shivpuri News
- शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने / Shivpuri News
- फसल बचाने की पुकार: बिजली संकट पर सैकड़ों किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट / Shivpuri News
- जनहित में पेयजल उपलब्ध कराया, अब थमाया 1.82 लाख का बिजली बिल; किसान ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 50 साल पुरानी बस्ती उजड़ने का डर, ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त करने की लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment