

बहिनों ने खिलाई मिठाई भाईयों ने दिया उपहार
शिवपुरी। भाई बहिन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार रक्षाबंधन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधकर अपनी सुरक्षा के लिए वचन मांगा अनेक भाई रक्षाबंधन पर राखियां बंधवाने के बहनों के बहनों के घर यहां पहुंचे तो कई बहनों ने भाईयों के घर आकर राखियां बांधी। भाई बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षाबंधन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बहन भाईयों के प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले त्यौहार रक्षाबंधन का अपना एक विशेष महत्व है।
रक्षाबंधन का दिन आते ही बहनें में भाईयों की प्रति गहरा प्रेम उमड़ पड़ता है। हजारों कोसों दूर रहने वाली बहन भी अपने रक्षाबंधन के दिन भाई के यहां आकर उसे राखी बांधने आती है। आज भी अनेक बहनें रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाईयों पर अपना प्यार बांधने के लिए कोसों दूर से चलकर आई। अनेक भाई भी ऐसे थे जो बहनों के यहां रक्षा सूत्र बंधवाने के लिए पहुंचे। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाए जाने के लिए भाई बहनों के बीच सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा था। बहनें सज धजकर अपने भाईयों को तिलक कर राखियां बांध रहीं थी। तो भाई अपनी बहनों ने भाईयों से अपनी सुरक्षा का वचन मांगा, वहीं बहनों ने भी रक्षा सूत्र बांधते हुए ईश्वर से अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। शहर में राखियों बांधने का सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चला।






Be First to Comment